जेल मेें बंद कैदी ने जेलर पर लगाया जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जेल में बंद एक कैदी अर्जुन जाटव ने जेलर दिलीप सिंह यादव पर उसे जहरीला पदार्थ खिलाने का गंभीर आरोप लगाया है। कैदी का कहना है कि जेलर ने न्यायालय में खाने की शिकायत करने का दंड उसे दिया है। वहीं उसकी मां ने भी जेल पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसे उसके बेटे से नहीं मिलने दिया जा रहा है। हालांकि जब यह मामला मीडिया के संज्ञान में आया तो जेल प्रशासन सतर्क हो गया और तुरंत ही अर्जुन की मुलाकात उसकी मां से कराई गई। जहां अर्जुन ने जेल में हुए र्दुव्यवहार के बारे में अपनी मां को बता दिया। 

जबकि इस पूरे मामले में जेलर दिलीप सिंह ने सफाई देते हुए कहा है कि अर्जुन के द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है। डॉक्टरों ने भी उसे स्वस्थ्य बताया है और ऐसी पुष्टि नहीं हुई है कि उसने कुछ जहरीला पदार्थ खाया। 

लेकिन इस मामले में सबसे अहम बात यह कि अगर यह युवक पूरी तरह स्वस्थ है तो फिर इसकी मीडिया से पर्देदारी क्यों की जा रही थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!