शिवपुरी। शिवपुरी वार्ड क्रमांक 5 की कांग्रेस की पार्षद श्रीमति किरण सेन के देवर का निधन रविवार की सुबह हो गया। बताया जा रहा की पवन सेन की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्षद किरण सेन के देवर पवन सेन उम्र 48 साल को रविवार की सुबह लगभग 5 बजे घर पर सीने की में दर्द हुआ। पवन सैन को तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि पवन को जब सीने में दर्द हुआ तभी हार्ट अटैक हो गया और अस्पताल ले जाते हुए दम तोड दिया। रविवार की शाम को अंतिम संस्कार किया गया। पवन की अंतिम यात्रा में कई कांग्रेसी नेता, समाजसेवी और रिश्तेदार शामिल हुए।
मंगलवार की शाम 4 बजे उठावनी का कार्यक्रम धर्मशाला रोड पर स्थित रामकुंज धर्मशाला में रखा गया है। पवन सैन शहर के प्रसिद्व हलवाई स्व: मनीराम सैन मान्या हलवाई के सबसे छोटे पुत्र थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।