खेत में ट्रेक्टर पलटने से किसान की मौत

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के मझेरा गांव में रविवार की दोपहर धान की रोपाई से पहले खेत तैयार करते समय ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को सीधा किया और शव को बाहर निकाला। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक सोनू गुर्जर उम्र 24 साल पुत्र घुमान सिंह गुर्जर निवासी बघौरा रविवार की दोपहर 3 बजे मझेरा स्थित जमीन में धान की रोपाई के लिए खेत तैयार कर रहा था। खेत में अचानक ट्रैक्टर पलट गया और सोनू गुर्जर ट्रैक्टर के नीचे दब गया। 

ट्रैक्टर पलटा देख आसपास खेतों से किसान दौ?कर आए। लेकिन ट्रैक्टर के नीचे दबे सोनू को निकाला नहीं जा सका। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। जेसीबी बुलवाकर ट्रैक्टर को उठाकर शव को निकाला गया। घटना के दौरान खेत पर ग्रामीणों की काफी भीड जमा हो गई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!