लिपिक कर्मचारी हड़ताल: अबकी बार होगी आरपर की लड़ाई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मप्र लिपिक वर्ग कर्मचारियों ने प्रांतीय निकाय के आह्वान पर सोमवार से कलम बंद हडताल शुरु की है।जिसमें कर्मचारियों ने उग्र प्रदर्शन करते हुए कहा कि इस बार हमारी लड़ाई आर पार की है और जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाता हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा और यह लड़ाई अब आर पार की लडाई होगी।

संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष बी एल गोयल का दावा है कि जिले भर के 700 से अधिक लिपिक इस हडताल में शामिल है, और जब तक रमेश चंद शर्मा समिति की 23 अनुशंसाओं को नहीं माना जाता तब तक यह कलमबंद हडताल जारी रहेगी। कलेक्टोरेट के बाहर टेंट लगाकर प्रदर्शन करने बैठे लिपिकों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपनी मांगे शासन से जल्द पूर्ण करने की बात कही। 

यह है मांगे
सहायक ग्रेड 3 संवर्ग का ग्रेड वेतन 2400 रुपए हो। प्रथम समयमान 2800 रुपए, द्वितीय समयमान वेतन 3200 रुपए तथा तृतीय 3600 रुपए दिया जाए बीमा समूह योजनांतर्गत 400 रुपए दिए जाए। अनुकंपा नियुक्ति के माध्यम से सहायक ग्रेड 3 में आने वाले कर्मचारियों को शिक्षकों की भांति नियुक्ति दिनांक के एक साल बाद से बगैर टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण किया जाए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!