जमीन पर कब्जा कर मालिक के साथ मारपीट की

0
शिवपुरी। मायापुर के ग्राम पिपरौदाआलम में आठ आरोपियों ने फरियादी की जमीन पर कब्जा कर उसकी फसल नष्ट कर दी और जब पीडि़त ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने फरियादी के साथ मारपीट कर दी और उसे जान से मारने की धमकी दे दी। पुलिस ने इस मामले में जमीन मालिक की रिपोर्ट पर से एक नामजद और सात अन्य लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 447, 352, 506, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

बीती 4 जुलाई को आरोपी संतोष सिंह अपने सात मित्रों के साथ ईसागढ़ के श्यामाटोटी गांव के निवासी मुकेश पुत्र शिशुपाल यादव के पिपरौदाआलम में स्थित खेत पर पहुंचे जहां आरोपियों ने खेत में लगी फसल नष्ट कर दी और जमीन पर कब्जा कर लिया। 

जब यह जानकारी फरियादी को लगी तो वह अपने खेत पर पहुंचा जहां आरोपियों ने उसे खेत में घुसने से रोक दिया। बाद में आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि यह खेत अब उसका नहीं है और अब वह खेत के आसपास भी दिखा तो वह उसे जान से मार देंगे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!