नवागत पुलिस अधीक्षक हिंगणकर ने पोहरी अनुविभाग के थानों का किया निरीक्षण

0
बैराड़। नवागत पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने बुधवार को पोहरी अनुविभाग के सिरसौद, पोहरी छर्च, बैराड़, गोबर्धन और गोपालपुर थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपराधियों की धर पकड़ करने तथा अपराधों पर अंकुश लगाने का सख्त निर्देश दिया। बुधवार की शाम बैराड़ पहुँचे नवागत पुलिस अधीक्षक ने रजिस्टरों के रखरखाव के साथ पूरे थाने का जायजा लिया। 

इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक ने टीआई अलोक सिंह भदौरिया को निर्देश दिया कि थाने पर आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुने और उनका तत्काल निस्तारण करें। पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया ने बताया कि नवागत पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों निर्देश दिए कि स्थाई वारंटियों की तामीली करना सुनिश्चित करें, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें एवं आम जन मानस से अच्छे तालमेल बनाकर काम करें। 

उन्होंने कहा कि स्टाफ तालमेल के साथ अच्छा काम करें। अच्छा काम करने वालों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। पेडिंग कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थानों का रिकॉर्ड 8 दिन में दुरुस्त करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं इस दौरे में एसपी ने बैराड़ थाना परिसर में पौधरोपण भी किया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!