पोहरी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के शिवपुरी जिले की पोहरी तहसील अंतर्गत आज ग्राम नानोरा में घर जाते समय एक युवक पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई जिससे युवक बुरी तरह झुलस गया और घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक का नाम प्रहलाद पुत्र बचनु जाटव उम्र 45 वर्ष लगभग निवासी नानोरा है। 

परिजन द्वारा बताया गया कि युवक गाव से अपने घर की ओर जा रहा था कि अचानक आकाशीय बिजली गिरी ओर युवक की मौके पर मौत हो गई। तत्काल परिजनों ने टेक्टर के माध्यम से युवक को पोहरी समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहा मृतक को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

वहीं इस हादसे की जानकारी पोहरी एसडीएम मुकेश सिह को लगी तत्काल उन्होंने पटवारी को निर्देशित किया और पूरे घटनाक्रम की जानकारी मांगी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!