शिवपुरी। बामौरकलां के ग्राम कोटा में विगत रात्रि एक चोर चोरी की नीयत से घर में घुस गया जिसे मकान मालिक ने देख लिया तो चोर ने उसकी पिटाई लगा दी और वहां से भाग गया। पुलिस ने इस मामले में चोर के खिलाफ भादवि की धारा 456, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वासुदेव पुत्र कोमल लोधी 23 जुलाई की रात्रि अपने घर पर सो रहा था उसी समय एक चोर फूलसिंह लोधी, चोरी करने की नीयत से घर में घुस आया।
खटपट की आवाज सुनकर वासुदेव की नींद खुल गई और उसने चोर को पकड़ लिया और उसी दौरान चोर वासुदेव पर हावी हो गया और उसकी मारपीट कर अपने आपको उसके चंगुल से छुड़ाकर भाग गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।