AMOLA: आदिवासियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने टक्कर मारी, 4 की मौत, 12 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी जिले के अमोला थाना अंतर्गत आने वाले नया अमोला के पास मामोनी कला मंदिर जा रहे आदिवासियों की ट्रैक्टर-ट्रॉली की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई. इस सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर -ट्रॉली के पलटने से भरे 4 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है.जिस समय यह दुर्ठना हुई उस समय आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़ पड़े. तमाम लोगों ने एंबुलेंस का इंतजार ना कर वहीं दूसरे वाहन में डाल उनको अस्तपाल के लिए रवाना किया.

बताया जा रहा है कि सिल्लारपुर गांव के रहने वाले यह सभी लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठकर मामोनी कला स्थित एक मंदिर जा रहे थे.तभी नया अमोला के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आ रहे एक डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी. इस हादसे में मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए.घायलों को शिवपुरी जिला चिकित्सालय लाया गया जहां एक गंभीर रूप से घायल युवक की और मौत हो गई.घायलों में अभी भी कुछ अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है.इतने सारे घायलों के कारण उनके तीमारदार इकट्टा होने से शिवपुरी के जिला अस्पताल में भी भारी भीड़ हो गई.
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!