24 घंटे के बाद भी रेसक्यू टीम के हाथ खाली, अभी तक नही मिली नाले में बहे युवक की लाश

NEWS ROOM
0
अभिषेक शर्मा, पोहरी। पोहरी तहसील के अंतर्गत आने बाले बिलौआ गाव में कल शाम एक युवक रपटे से तेज बहाब में बह गया जिसकी सर्चिंग पिछले 24 घंटे से की जा रही है लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग तक नही लग सका। जानकारी के अनुसार छर्च थाना अंतर्गत आने बाले ग्राम बिलौआ के दूसरे रपटे से बालकृष्ण भार्गव पुत्र विद्याधर भार्गव उम्र 40 बर्ष का अभी तक कोई सुराग नही लग सका।

जानकारी लगते ही छर्च थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान मौके पर पहुचे बही दूसरी ओर पोहरी एसडीओपी अशोक घनघोरिया ओर तहसीलदार अखिलेश शर्मा ने दलबल के साथ युवक की रात भर खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा बही आज सुबह पोहरी एसडीएम मुकेश सिंह मौके पर पहुचे ओर नदी-नाले सहित आस-पास खोजबीन की लेकिन अभी तक कोई पता नही चला।

घटना समय से 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी युवक का पता नही चलने से ऐसी आशंका लगाई जा रही है कि युवक तेज बहाब में नदी से कही दूर की ओर बह गया है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!