पुलिस के गश्त पॉईंट के पास जैन STD पर चोरों का धाबा, लाखों के MOBILE पार

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस कस्बे में बस स्टैंड के पास स्थित जैन स्थित जैन एसटीडी के नाम से अंकित जैन की मोबाइल की दुकान पर धाबा बोल दिया। चोर यहां से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए। खासबात यह है कि बस स्टैंड पुलिस का गश्त पाइंट भी है, और थाने से महज 50 मीटर की दूरी पर है। चोरों ने जिस अंदाज में वारदात को अंजाम दिया है उससे पुलिस की कार्यप्रणाली को चुनौती दी है। जानकारी के अनुसार अंकित जैन की बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान है। रात में वह 10 बजे दुकान बंद करके घर चला गया। रविवार अलसुबह अंकित के मोबाइल पर उसके एक मित्र का कॉल आया कि तेरी दुकान के ताले टूटे हुए हैं, इस बात को सुनकर अंकित तुरंत दुकान पर आया जब दुकान के अंदर देखा तो चोर दुकान से बड़ी-बड़ी कंपनियों के मोबाइल चोरी कर ले गए। 

अंकित के अनुसार चोरी गए मोबाइलों की कीमत दो से ढाई लाख के बीच में है। फरियादी ने घटना की सूचना पुलिस को दी तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फोरेंसिक डॉग को भी मौके पर लाया गया, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला।

इनका कहना है
दुकान से दो से ढाई लाख की चोरी हुई है। महंगे-महंगे मोबाइल चोरी चले गए हैं जैसे ओप्पो, माइक्रोमैक्स। यह रात की घटना है क्योंकि रात 10 बजे तक तो मैं दुकानदार पर रहता हूं। मैंने इसकी पुलिस में शिकायत की है।
अंकित जैन, दुकानदार


रात्रि में आंधी तूफान के कारण रात्रि 12 से 5 बजे तक लाइट गुल रही। मैंने गश्त पॉइंट का पूरा चार्ट मंगवाया है दिखवाया जा रहा है कि कौन ड्यूटी पर था और किसने लापरवाही बरती है।
सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीओपी कोलारस

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!