सर्वेयर ने ले-देकर खरीद लिया अमानक चना, अब धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र कृषि उपज मण्डी में एक संस्था द्वारा ले देकर अमानक चना खरीद लिया। इस चना खरीदी के बाद जब एडीएम ने उक्त चने की जांच की तो वह पूरी तरह से अमानक निकला। जिसपर एसडीएम ने उक्त संस्था के कर्मचारीयों पर मामला दर्ज करने को लेकर पुलिस को लिखा। जहां पुलिस ने उक्त मामले में संस्था के अध्यक्ष और सर्वेयर के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार जिला विपणन अधिकारी शिवपुरी आनंद पाण्डे निवारी ग्राम जमुई थाना मऊगंज जिला रीवा ने देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पोहरी में कृषि उपज मण्डी में चना खरीदी कर रही संस्था के अध्यक्ष दिनेश शर्मा और सर्वेयर गिर्राज शर्मा ने शासन को चूना लगाते हुए अमानक चने की खरीददारी कर ली। इस संस्था के सर्बेयर को महज इसी लिए नौकरी दी गई थी जिससे अमानक खरीददारी पर रोक लग सके। 


परंतु यहां तो पूरी संस्था की इस गोरखधंधे में लिप्त मिली और संस्था द्वारा शासन को चूना लगाते हुए जमकर अमानक चने की खदीददारी कर डाली। इस मामले में चूकिं चना का स्टॉक देहात थाना क्षेत्र में था तो देहात थाना पुलिस ने इस मामले में जीरो पर कायमी कर असल कायमी के लिए पोहरी थाने भेजा। जहां पोहरी पुलिस ने उक्त आरोपीयों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा 420,34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!