शिवपुरी। पहली बारिश के बाद शहर में पानी को लेकर मारामारी कम नहीं हुई है। आज भी पानी की समस्या को लेकर दो भाईयों में जमकर मारपीट हुई है। इस मामले में एक भाई ने अपने ही दूसरे 70 वर्षीय भाई के साथ मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडि़त भाई ने पुलिस थाना कोतवाली में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस थाना कोतवाली में फरियादी पारसचंद पुत्र स्व. शिखरचंद कोचेटा उम्र 70 वर्ष निवासी सदर बाजार शिवपुरी ने बताया कि वह बीती 28 जून की शाम के समय अपने घर में पीने का पानी नल से भर रहे थे चूंकि इस घर में उनके भाई भूपेन्द्र कोचेटा भी निवास करते है और सम्मिलित रूप से नल का पानी दोनों घरों की पूर्ति करता है।
जब पारस कोचेटा पानी भर रहे थे तभी उनके भाई भूपेन्द्र वहां आया और जबरन अपने घर में पानी भरने को लेकर बड़े भाई के साथ विवाद करने लगा, यह देख भूपेन्द्र के साथ उसकी पत्नि समता कोचेटा, पुत्री सुनयना कोचेटा व सुकृति कोचेटा ने अपने सारे रिश्ते-नाते और मान-मर्यादाओं को भूलकर अपने पिता का साथ देते हुए वृद्ध ताऊ पारस कोचेटा के साथ ना केवल गाली-गलौज की बल्कि सभी परिजनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी।
इस घटना में फरियादी पारस कोचेटा के सिर व आंख के नजदीक गहरे घाव आए है और वह अपने साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर बीती षाम को ही पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे जहां षिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने वृद्ध पारस कोचेटा की स्थिति और हालातों को देखते हुए तुरंत उनकी शिकायत पर उनके भाई भूपेन्द्र कोचेटा, पत्नि समता कोचेटा, पुत्री सुनयना व सुकृति कोचेटा के विरूद्ध प्राथमिकी(एफआईआर) दर्ज करते हुए धारा 323,506 के तहत मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में ले लिया है।
इसके अलावा वृद्ध पारस कोचेटा ने एक आवेदन पुलिस अधीक्षक को सौंपते हुए अपनी जानमाल व आर्थिक रूप् से नुकसान पहुंचाऐ जाने की संभावना भी व्यक्त की है साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की घटना यदि उनके साथ होती है तो इसके लिए भी वह अपने इन परिजनों को जिम्मेदार ठहराते हुए एसपी से उचित कार्यवाही की मांग की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।