शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल ग्रीन व्यू के पास काम रही रही कंपनी के पेटी कॉन्ट्रेक्टर के खिलाफ विद्युत विभाग के सुपरवाईजर ने खंबे और तार चोरी का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। विद्युत विभाग के सहायक यंत्री रवि प्रकाश पुत्र सत्याप्रकाश तिवारी ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी शिवराज सिंह पुत्र परमाल सिंह धाकड़ निवासी सरकूलर रोड़ शिवपुरी ने विद्युत विभाग के तीन पोल और 1200 मीटर तार चोरी कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा पोल सिप्टिंग का काम राममंगल डवलपर्स नामक फर्म के ठेकेदार विनय गुप्ता निवासी भोपाल को दिया गया था। जिसपर विनय गुप्ता ने उक्त काम शिवपुरी निवासी ठेकेदार अतुल शर्मा को पेटी कॉन्ट्रेक्ट पर दे दिया। अतुल शर्मा ने भी उक्त काम को लेकर कॉन्ट्रेक्टर पर शिवराज सिंह पुत्र परमाल धाकड़ को दे दिया।
शिवराज सिंह ने उक्त तारों को चोरी कर कही गायव कर दिया। इस मामले में पुलिस ने सहायक यंत्री रवि तिवारी की रिपोर्ट पर आरोपी पेटी कॉन्ट्रेट के खिलाफ धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।