अनियंत्रित ट्रक ने डायल 100 को उड़ाया, चकानाचूर

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र से आ रही है। जहां धौलागढ़ फाटक के पास हाईवे पर एक अनियंत्रिट ट्रक टेंकर ने डायल 100 को टक्कर मार दी। जिससे डायल 100 बुरी तरह से चकनाचूर हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में डायल 100 में बैठे आरक्षक और ड्रायवर बच गए। इस मामले की शिकायत डायल 100 के कर्मचारीयों ने तत्काल डायल 100 पर की। सुभाषपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को जप्त कर मामले की जांच में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार सुभाषपुरा थाने में पदस्थ आरक्षक जशवंत पुत्र खेमसिंह धाकड़ उम्र 25 साल निवासी रामजानकी मंदिर के पास शिवपुरी डायल 100 से पॉइंट क्लीयर करके बापिस सुभाषपुरा थाने लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रहे ट्रक टेंकर क्रमांक आरजे 11 जीए 3426 का चालक परमाल पुत्र झगडूराम राठौर 50 साल नि. गदाईपुरा थाना हजीरा ग्वालियर ने तेजी और लापरवाही से ट्रक चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। 

जिससे डायल 100 रोड़ से नीचे चली गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुई। इस मामले में पुलिस ने अपने ही आरक्षक की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 ताहि ,184 एमव्ही एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!