करैरा। जिले के करैरा में स्मार्ट वैल्यू लिमिटेड कंपनी पर आधा दर्जन से अधिक बेरोजगार युवक व युवतियां ने रोजगार देने के नाम पर 12 से 15 हजार रुपए वसूलने के आरोप लगाए हैं। साथ ही बताया गया है कि कंपनी द्वारा झूठे आश्वासन देकर हम बेरोजगारों से मार्केटिंग कार्य के नाम पैसे लिए गए तथा हमें से 5 माह तक कार्य कराने के बाद भी हमें वेतन नहीं दिया गया है। जिसके परेशान युवक व युवतियों कंपनी के मालिक को पकडक़र पुलिस के सुपुर्द किया है। वहीं एसडीएम बीपी पांडे को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। छात्रों ने बताया है कि हमें सुबह 8 से शाम 8 बजे तक कार्य कराया जाता था। जिसमें हम लोग दिन भर भूखे प्यासे कार्य करते रहते थे।
लेकिन हमें पता नहीं था कि ये फर्जी कंपनी है। जबकि हमने अपनी पढ़ाई के समय में इनके यहां रोजगार के प्रलोभन में कार्य कर अपनी भविष्य से खिलवाड़ किया है। वहीं कंपनी ने हमें बार-बार ट्रेनिंग कराकर हम से 5 माह तक कार्य कराया पर पैसे एक भी महीने के नहीं दिए हैं।
कंपनी के मालिक को किया पुलिस के हवाले
बेरोजगार छात्र-छात्राओं ने बताया है कि हम से 5 महीने तक कार्य कराने के बाद भी जब हमें वेतन नहीं दिया तो हमने एक जुट होकर भागने की फिराक में घूम रहे स्मार्ट वैल्यू कंपनी के संचालक बंटी रावत पुत्र मोहन सिंह रावत को फरार होने से पहले ही पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इसके बाद उन्होंने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर राखी रजक, सोनम जाटव, सोनिया पाल, सोनम यादव, शबनम बानो, अब्दुल वाहिद खान, साहिल राय, आमिर खान, बलदेव कुशवाह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।