खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन दुकानदारों को नकली केस्ट्रॉल ऑईल बेचते हुए दबौचा है। पकड़े गए दुकानदार ऑईल के डिब्बों पर केस्ट्रॉल कंपनी के स्टीगर लगाकर लंबे समय से बेच रहे थे। जिसपर पुलिस ने चार दुकानदारों के खिलाफ धारा 486, भादवि 104 व्यापार पण्य वस्तु चिन्ह अधिनियम 1958 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार केस्ट्रॉल कंपनी के इंदौर स्थिति कार्यालय को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि खनियांधाना कस्बे में कुछ दुकानदार केस्ट्रॉल कंपनी के नकली डिब्बे बाजार में खफा रहे है। जिसपर कंपनी की और से एक कर्मचारी शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा और उक्त मामले की शिकायत की। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले की गंभीरता देखते हुए खनियांधाना थाना पुलिस को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
जिसपर खनियांधाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कस्बे में ही दुकान संचालित करने बाले रूपेश पुत्र परमानंद साहू उम्र 23 साल, संतोष पुत्र विशाल साहू उम्र 20 साल, जाकिर पुत्र जहीर खान उम्र 20 साल निवासीगण खनियाधाना को हिरासत में लेकर आरोपीयों के कब्जे से 57 केस्ट्रॉल कंपनी के नकली ऑॅइल के डिब्बे बरामद किए है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।