परिजनों से हुए विवाद का बदला लेने युवती के साथ अश्लील हरकत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहे से आ रही है। जहां एक युवती ने अपने पडौस में रहने बाले एक युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार नीलगर चौराहे के पास निवासरत एक 18 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है उसके पडौस में रहने बाले वकील पठान से दोपहर में उसके परिवार का किसी बात पर विबाद हो गया था। यह विबाद दोपहर में तो शांत हो गया। युवती के परिजन अपने अपने काम पर चले गए। तभी युवती को अकेला देखकर आरोपी वकील पठान युवती के घर में घुस आया और लडाई का बदला लेने के लिए युवती के साथ अश्लील हरकत करने लगा। 

युवती चिल्लाई तो आरोपी युवती को इस मामले के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। इस मामले की शिकायत युवती ने फोन पर अपने परिजनों से की। परिजन तत्काल घर आए और युवती को लेकर देहात थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी वकील पठान के खिलाफ धारा 354,294,506 ताहि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!