करैरा में कोमल वाटिका से, पोहरी में स्कूल से: बाइक चोरी

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाली कोमल वाटिका से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। भास्कर पुत्र स्व. नरेश कुमार माझी निवासी करैरा ने बताया कि शनिवार को वह शादी में खाना खाने के लिए गया हुआ था और उसने बाइक को वाटिका के सामने खड़ा कर दिया। जब वह खाना खाकर आया तो देखा कि बाकइ अपनी जगह पर नहीं है। जिस पर आसपास दुकानदारों से पूछताछ की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका और थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

स्कूल से बाइक चोरी
पोहरी। पोहरी थाना क्षेत्र के तहत बेंहटा स्कूल से एक युवक की बाइक चोरी हो गई। मुंशी पुत्र प्रीतमसिंह धाकड़ निवासी ग्राम कमलाखेड़ी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह किसी काम से बेंहटा स्कूल गया हुआ था और उसने बाइक को स्कूल के बाहर खड़ा कर दिया। जब वह लौटकर आया तो बाइक गायब थी। जिसके बाद उसने बाइक की तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने बाइक चोर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!