शिवपुरी। करैरा थाना के ग्राम सिरसौना में एक अधेड़ की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायम करते हुए कहा है कि मृतक के भाई के अनुसार मृतक रामसिंह रजक(50) निवासी सिरसौना शनिवार की देर रात खेत में अचेत में मिले थे, जिसके बाद इलाज के लिए झांसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि इसी मामले में मृतक के भाई तोरणसिंह रजक ने सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा है कि उसके भाई लंबे समय से झाड़ा-फूकी करते थे और बीते रोज गांव के किन्नू केवट की बेटी की झाड़ा-फूकी की थी।
इसी बात को लेकर बीती रात करीब 10 हजार किन्नू और दो दर्जन लोग एक साथ मिलकर घर आ धमके और उसके भाई रामसिंह रजक सहित घर पर मौजूद दो बच्चों के साथ जमकर मारपीट की। डर के चलते भाई जान बचाने खेत में भागे और सुबह उनकी मौत की खबर मिली।
हालांकि तोरनसिंह का कहना है कि वह करैरा था और पीछे से यह घटनाक्रम पेश आया है। मामले की सच्चाई क्या है यह अब तक साफ नहीं है। पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद के चलते घटनाक्रम को अंजाम दिया गया प्रतीत हो रहा है हालांकि जांच में सारी बात का खुलासा हो सकेगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।