मानसून को देखते हुए गेहूं परिवहन मे गति लाएं: परिहार

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मानसून को ध्यान में रखते हुए गेहूं के परिवहन में गति लाए और यह सुनिश्चित करें कि उपार्जन केंद्रों से एक सप्ताह के अंदर गेहूं का भंडारण किया जा सके। यह बात एमपी स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त देवराजसिंह परिहार ने सर्किट हाउस शिवपुरी में शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए गेहूं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कही। बैठक में शिवपुरी में खाद्य अधिकारी, जिला प्रबंधक एवं कॉर्पोरेटिव बैंक के सीईओ, मार्केटिंग बेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अधिकारी के साथ विभागीय अधिकारी मौजूद थे।  

परिहार ने शासन द्वारा घोषित समर्थन मूल्य पर किसानों द्वारा बेचे गए गेहूं एवं 10 जून को उनके खातें में एक साथ जमा कराई गई राशि की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य शासन ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री ऋण समाधान योजना शुरू की है। इस योजना के तहत ऐसे ऋणी किसान जो 15 जून तक मूलधन की 50 प्रतिशत राशि जमा करते है, उन्हें योजना के तहत ब्याज की राशि माफ की जाएगी और नवीन ऋण के लिए भी वे पात्र हो सकेंगे। इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

शासन द्वारा खरीदे जा रहे गेहूं, चना एवं सरसों की स्थिति की भी जानकारी लेते हुए कहा कि गोदामों में जो गेहूं रखा जाए। उसके ऊपर प्लास्टिक कॉडेट की व्यवस्था की जाए। जिससे गेहूं को किसी प्रकार का नुकसान न हो सके। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!