तमंचे पर डिस्को: डीजे पर हुए विवाद में चली गोली, बलबा, 8 घायल

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। जिले के पिछोर अनुविभाग के मायापुर थाना क्षेत्र में तमंचे पर डिस्कों करते समय दो पक्षों में विबाद हो गया। यह विबाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गोली चला दी। यह बारदात पिछोर के पचराई गांव में एक बारात में शामिल बारातियों पर गांव के ही दबंगों ने पथराव कर लाठी व लुहांगी से हमला बोल दिया। डीजे बजाने से रोकने को लेकर यह विवाद हुआ था। हमले में वर-वधु पक्ष से आठ लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 19 हमलावरों पर मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के मुताबिक पचराई गांव में नीलम की बेटी मनीषा की शादी थी। बिजरौनी चक गांव से शुक्रवार को बारात आई थी। बारात सामुदायिक भवन पचराई में रुकी थी। देर शाम बारात निकाली गई तो गांव के ही दबंगों ने डीजे बजाने से रोका। बारातियों ने डीजे बजाकर ही बारात ले जाने की बात कही। इसी बात को लेकर मुंहबाद हो गया। 

इसके बाद दबंगों ने पथराव शुरू कर दिया और लाठी-लुहांगी से बारातियों की मारपीट शुरू कर दी। इस हमले में दुल्हन पक्ष से राजेश, विनोद निवासी पचराई और दूल्हे की तरफ से बाराती राजकुमार, भूरा, संजीव निवासी बिजरौनी, विनोद, बाबूलाल निवासी बदरवास और बालकृष्ण निवासी मुंहासा घायल हो गए। इनमें से दो घायलों को गंभीर हालत के चलते शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर किया गया है। 

दुल्हन के ताऊ की रिपोर्ट पर 19 के खिलाफ FIR
बारात पर हमले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दुल्हन का ताऊ फरियादी प्यारेलाल पुत्र श्यामलाल निवासी पचराई की रिपोर्ट पर आरोपी महेन्द्र, रानू, धनीराम, इंद्रवीर, राहुल, भंवर सिंह, बलवीर सिंह, देवीसिंह, भैया साहब, रिंकेश, आदित्य प्रताप, धर्मवीर, जगदीश, शिवराज, कल्ला, वीरपाल, अमोल सिंह, अशोक, शेर सिंह निवासी पचराई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!