शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के न्यूब्लॉक में स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में कल सुबह एक उपभोक्ता द्वारा विद्युत विभाग के कार्यालय में पहुंचकर कार्यालय में पदस्थ एई के साथ अभ्रदता करते हुए गालीगलौच कर दी। एई ने जब इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने एई की टेबिल पर रखे शासकीय कागजों को फाड़ दिया। इस बात की शिकायत एई ने सिटी कोतवाली में की। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज आरोपी आनंद पुत्र उमाशंकर शर्मा निवासी न्यू शिव कॉलोनी जो कि पिछले कुछ दिनों पूर्व विद्युत विभाग में ही संविदा कर्मचारी के पद पर काम कर रहा था। वह कस्टम गेट स्थिति विद्युत विभाग के कार्यालय में पहुंचा और वहां बैठे एई संदीप पाण्डेय के साथ बिजली बिल को लेकर गाली गलौच कर दी और बाद में उनके साथ हाथापाई कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी।
जिसकी शिकायत एई पाण्डेय ने कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी आनंद शर्मा के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 427, 353 और 506 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।