कुएं में लाश मिलने से सनसनी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम ठगौसा में कुएं में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि लाश पूरी तरह से सड़ चुकी है और उसमें से बदबू आ रही है। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन बदबू के कारण लाश को बाहर नहीं निकाल पाई। जिस पर नगर परिषद के सफाईकर्मियों को बुलाया गया तो पता चला कि उन सभी की पोहरी में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी लगा दी गई है जिस पर कोई भी कर्मचारी लाश निकालने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। अब पुलिस लाश निकालने के लिए मशक्कत कर रही है। 

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली ग्राम ग्राम ठगौसा में उम्मेद यादव के कुएं में एक लाश पड़ी हुई है। चूंकि कुएं में पानी भरा हुआ था जिस कारण लाश फूलकर कुएं के ऊपर आ गई। जब कुए से बदबू आती दिखाई दी तो ग्रामीणों ने जाकर देखा तो उसमें लाश पड़ी हुई थी। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई जहां पुलिस ने देखा कि लाश करीब 5 से 7 दिन पुरानी है और पानी भरने से बॉडी पूरी तरह डेमेज हो गई है। लाश से इतनी बदबू आ रही थी कि उसको ग्रामीणों द्वारा बाहर निकालने से मना कर दिया गया। 

इसके बाद मौके पर मौजूद थाने के दीवानजी ने नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों को बुलाकर लाश को कुएं से बाहर निकलाने के लिए बुलाया तो पता चला कि वह मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में ड्यूटी पर गए हुए हैं। इसके बाद दीवान जी लाश को बाहर निकालने के लिए मदद लेने के लिए गए हुए हैं।  कुएं में पड़ी लाश किसकी है यह अभी तक पता नहीं चल सका है।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!