शिवपुरी। बैराड़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम बेरजा में शनिवार की रात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय परिजन छत पर सो रहे थे। सुबह जब वह जागे तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है तलाशी ली तो पता चला कि घर में रखा बक्शा जिसमें नकदी रखी हुई थी एवं अटैची जिसमें जेवरात रखे हुए थे चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
दिनेश पुत्र हजारीलाल रावत निवासी ग्राम बेरजा ने बताया कि वह शनिवार की रात परिजनों सहित घ्ार की छत पर सो रहे थे। जब वह सुबह जागे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ था और दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। इसके बाद तलाशी ली तो पता चला कि घर से बक्शा व अटैची गायब है। दिनेश ने बताया कि बक्शे में ढाई लाख रुपए नकद रखे हुए थे तथा अटैची में दोनों बहुओं के जेवर रखे हुए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मौका-मुआयना किया। जहां पुलिस को नदी के पास चोरी हुआ बक्शा मिला जो खाली था। दिनेश ने बताया कि बक्शे में ढाई लाख रुपए नकद रखे हुए थे और अटैची में करीब 8 किलो चांदी, 6 तौला सोना रखा हुआ था। चोरी गए सामान की कीमत दिनेश ने 6 लाख रुपए बताई है। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले में पुलिस का कहना है कि उन्होंने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।