सिंध की लाईन से पानी मिलने पर वार्डवासियों ने माना आभार

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। नगर पालिका के वार्ड क्रं. 32 के निवासियों ने नपा व खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रति आभार ज्ञापित किया है कि उनके प्रयासों से अब सिंध का पानी उन्हें चीलौद की टंकी में पहुंचने पर घर-घर नल कनेक्शन के माध्यम से मिलने लगा है। इससे एक बड़ी समस्या इस क्षेत्र की दूर हो गई है। इस पर वार्डवासियों क्रं. 32 के रहवासियों ने नपा सीएमओ और मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के इन प्रयासों को सराहा और इस अभिनव प्रयासों के द्वारा उन्हें घर-घर पानी मिल रहा है। एक आभार पत्र उन्होनें प्रभारी सीएमओ गोविन्द भार्गव को सौंपा। इस दौरान स्थानीय पार्षद भी मौजूद थे। 

यहां बताना होगा कि पानी के लिए वार्ड 32 के लोगों ने प्रभारी सीएमओ को दिया आवेदन शिवपुरी कमला गंज वार्ड 32 के निवासियों ने पानी की समस्या को लेकर वार्ड पार्षद विजय खन्ना के साथ 50 वार्ड वासियों ने सीएमओ को वार्ड में बुलाया और पानी देने के लिए आवेदन दिया इस पर सीएमओ ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वार्ड में नई लाइन डलवाकर वार्ड वासियों को पानी उपलब्ध कराया, जिसमें चिलोद की टंकी से सिंध का पानी वार्ड वासियों को दिलवाया गया। इसमें वार्डवासियों ने मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए एक आभार पत्र प्रभारी सीएमओ गोविंद भार्गव को सौंपा। इस दौरान वार्डवासियों ने स्थानीय पार्षद विजय खन्न्ा का भी आभार माना कि उन्होनेें वार्डवासियों की प्रमुख समस्या को लेकर सिंध का पानी घर-घर पहुंचाने के लिए सार्थक प्रयास किए। इस अवसर पर वार्ड वासियों में राजेंद्र वकील, मणिकांत शर्मा, महेंद्र सिकरवार, श्याम, संतोष गुर्जर, पूर्व पार्षद रामचरण शिवारे आदि वार्ड वासियों ने धन्यवाद व्यक्त किया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!