भाजयुमो की चलो पंचायत महाअभियान की बैठक आज

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र जैन बंटी द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश चौहान जी द्वारा बताया 14 मई को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में मोर्चा की गठित स्पेशल 11 टीम के साथ सुबह 8 बजे से बैठक एवं भव्य कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा एवं खेल मंत्री  यशोधरा राजे सिंधिया भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मंडलों के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि सम्मलित होंगे।

युवा मोर्चा के स्पेशल 11 की 14 मई को होने वाली वृहद बैठक में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया जाएगा राष्ट्र गीत का गायन कर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण होगा। कार्यक्रम के अगले चरण में अतिथियों का स्वागत पंचायत समिति का परिचय युवाओं से जुड़ी सरकारी योजनाओं का वाचन मुख्यमंत्री का संदेश वाचन एवं संकल्प पत्र का वाचन कर संकल्प दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के हितग्राहियों का सम्मान किया जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर भाजपा के वरिष्ठ वृद्ध जन एवं मीसा बंदियों का सम्मान किया जाएगा। युवा मोर्चा के 11 स्पेशल सदस्यों का परिचय एवं सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम की बात ग्राम स्तर पर एक बैठक कर  ग्राम जनसमूह के साथ जनसंपर्क होगा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!