भाविप शाखा वीरतात्याटोपे का रक्तदान शिविर आयोजित

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भारत विकास परिषद शाखा वीर तात्याटोपे द्वारा हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन रविवार को जिला अस्पताल में किया गया। जिसमें शाखा सदस्यांे द्वारा 20 यूनिट रक्तदान किया गया। 3 यूनिट रक्त महिला शक्ति द्वारा प्रदान किया गया।इस रक्तदान मे शाखा के वरिष्ठ सदस्य सुरेश बंसल ने स्वैच्छिक रक्तदान को जीवन का सबसे बड़ा दान कहा। इस अवसर पर डॉ. शिल्पा ब्लड ट्रांन्सफ्यूजन अधिकारी ने शाखा द्वारा किए गए इस प्रयास की प्रसंशा की तथा साथ ही इस भीषण गर्मी मे महिला शक्ति द्वारा किए गए रक्तदान को भी सराहा। उन्होंने कपिल भटिया द्वारा 51वीं बार रक्तदान किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे व्यकित समाज के लिए मिसाल होते है। 

इस अवसर पर अनीता अग्रवाल, संध्या जैन, रितु अग्रवाल, सौरभ बंसल, चन्द्र मोहन नागपाल, दीपक सिंघल, नीरज गोयल, कपिल भाटिया, निर्मल गोयल, रिंकेश जैन, अमित खंडेलवाल आदि सदस्यो ने रक्तदान किया तथा 45 व्यक्तियों का रक्त परीक्षण किया गया। 

शाखा के सदस्य सुरेश बंसल, अमित खंडेलवाल, दलजीत भाटिया, पंकज जैन, नवीन गुप्ता, रविंद्र मित्तल आदि सदस्य उपस्थित थे। अंत में शाखा सचिव पंकज जैन ने ब्लड बैंक के प्रभारी तथा स्टाफ को आभार व्यक्त करते हुए इस बात से आश्वस्त कराया कि जब भी रक्त की आवश्यकता होगी हमारे परिषद के सदस्य सदैव उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक अमित खन्डेलवाल व सचिव पंकज जैन ने संयुक्त रूप से दी

कपिल भाटिया ने किया 51वीं बार रक्तदान
भारत विकास परिषद के शाखा अध्यक्ष कपिल भाटिया ने जीवन का 51वा रक्तदान किया वे सन 1983 से रक्तदान कर रहे है कई बार उन्हें रेडक्रॉस द्वारा चार बार से अधिक रक्त दान करने पर सम्मानित किया गया है। कपिल भाटिया जैसे व्यक्तित्व समाज के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है कपिल समाज के अन्य गतिविधियों से भी सरोकार रखते हैं मैं मानवता संस्था के भी सक्रिय सदस्य हैं जिस संस्था ने मुक्तिधाम परिसर को हरा-भरा बनाया हुआ है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!