शिवपुरी। जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बारौद चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जाता है कि परिजन छत पर सो रहे थे तभी चोर घर में घुसे और अलमारी से नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जागे तो उन्हें घर का सामान बिखरा हुआ मिला। जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामल में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
में विगत बुधवार-गुरुवार की रात चंद्रपाल सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह यादव (38) अपने परिवार के साथ घर की छत पर सो गए। तभी रात में चोरों ने मौका पाकर घर की दीवार तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखी अलमारी से 49 हजार रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। गृहमालिक जब सुबह जागे तब घटना की जानकारी लगी। पीड़ित ने चोरी की शिकायत इंदार थाना पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने चोरों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और चोरों की तलाश में जुटी हुई गई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।