शिवपुरी। अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कौडर में शासकीय शिक्षक बादाराम सिंह पुत्र हरिसिंह बघेल के घर पर मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी हथियारबंद बदमाशोंं ने धाबा बोल दिया। एक बदमाश ने शिक्षक सहित उसके परिवार को बंदूक की नोंक पर बंधक बना लिया जबकि अन्य बदमाश घर में तलाशी करते रहे। परिवार द्वारा शोर मचाया तो गांव के अन्य लोग जाग गए।
जब तक चोर घर में रखे एक सोने का बेंदा, एक सोने का हार, एक जोड़ी चांदी के कड़ेे बजनी 6.50 ग्राम, एक जियोनी कंपनी का मोबाइल सहित नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत 45 हजार रुपए आंकी गई है।
घटना की जानकारी लगने पर अमोला थाना प्रभारी परमानंद शर्मा मौके पर पहुंचे द्वारा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ डकैती का प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।