शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के तहत आने वाले वाले ग्राम सिरसौद में एक बालक को गोली लग गई। बताया जाता है कि आरोपित ने हर्ष फायर किया था उसी दौरान बालक को गोली लग गई। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मुकेश जाटव पुत्र लालाराम निवासी सिरसौद ने पुलिस को शिकायत में बताया कि बीते रोज ग्राम रहरगवा में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए हुए थे उनके साथ लड़का साहिल भी था। रात के करीब 11:30 बजे राजकुमार जाटव ने हर्ष फायर किया जिसमें गोली बालक को लग गई और वह घ्ाायल हो गया। घ्ाायल को पिता तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर आए जहां उपचार के बाद मंगलवार को थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।