भोपाल। प्रदेश में नगरीय क्षेत्रों में 43 नई तहसीलें बनाने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में नई तहसीलें बनेंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए राजस्व विभाग ने नई तहसीलों के गठन का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें रन्नौद, पीथमपुर, देवरी, झारड़ा सहित नौ तहसीलें बनाई जाएंगी। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव अरुण पांडे ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा और स्थानीय जरूरतों को देखते हुए अब ग्रामीण क्षेत्रों में नई तहसीलें गठित की जाएंगी।
इसके साथ ही जरूरी स्टाफ भी स्वीकृत किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा।बताया जा रहा है कि रायसेन की उदयपुरा तहसील के क्षेत्र में कटौती करके देवरी, राजगढ़ तहसील से खुजनेर और ब्यावरा तहसील से सुठालिया, उज्जैन से निकालकर महिदपुर, अशोकनगर की मुंगावली से बहादुरपुर और शिवपुरी की बदरवास से रन्नौद तहसील गठित की जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।