अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मौर्चा ने 42 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रदेश व्यापी आंदोलन के चौथे चरण में कर्मचारियों ने अपनी 42 सूत्रीय मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधीश की ओर से डिप्टी कलेक्टर श्री जैन को सौंपा। ज्ञापन के समय सैकड़ों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। 

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की ओर से संयुक्त मोर्चे के कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पिपलौदा, शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रसीद खांन साबिर, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार सड़ैया, शिक्षक संघ म.प्र. के जिलाध्यक्ष सुशील अग्रवाल, राजपत्रित संघ के जिलाध्यक्ष संजीव गौतम, वनकर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष  दुर्गाप्रसाद ग्वाल, अपाक्स संघ के जिलाध्यक्ष दुबेजी बाथम, तृतीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कपिल दुवे, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भार्गव, राजपत्रित कर्मचारी संघ के नरेश मीणा, अपाक्स संघ के मोहम्मद रासीद, राज्य कर्मचारी संघ के जिलासचिव विपिन पचौरी,  आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, शासकीय अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र रघुवंशी, आपाक अहमद कुर्रेशी, कर्मचारी कांग्रेस के अतर सिंह धानुक के नेत्रत्व में ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में प्रथम श्रेणी से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, अध्यापक संवर्ग, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं, माली, कोटवार, आशा कार्यकर्ता आदि कर्मचारियों की समस्याओं को प्रमुख रूप से सम्मिलित किया गया। ज्ञापन का वाचन सुरेश दुवे द्वारा किया गया। अब अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पांचवे चरण में 16 मई को जिलास्तर पर रैली निकाल धरना ज्ञापन दिया जायेगा। ज्ञापन में प्रमुख रूप से चन्द्रशेखर शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, प्रमोद कटारे, सन्तोष रजक, गोविन्द शर्मा, दिनेश वाष्णेय, अरविन्द सरैया, वारेलाल खटीक, पवन शर्मा, प्रदुम्न भार्गव, महेश स्वामी, डॉ. हरिचरण शाक्य, महावीर मुदगल, श्रीमती सरोज शिवहरे, श्रीमती सुशीला करकेटा, श्रीमती सुषमा नगाइज, श्रीमती महेन्द्री चौरसिया आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!