शिवपुरी। शहर के झांसी रोड स्तिथ काली माता मंदिर पर 22 मई से संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन कलश यात्रा सुबह 7 बजे मां राजेशवरी मंदिर से काली माता मंदिर तक निकाली जाएगी जिसके बाद दोपहर से कथा आरंभ हो जाएगी।
कथा व्यास आचार्य सहसराम पराशर के श्रीमुख से प्रतिदिन सुबह 11 से शाम 5 बजे 29 मई तक कथा श्रवण कराई जाएगी। आयोजक बारेलाल, नंदकिशोर प्रजापति ने नगर के लोगो से कथा अमृतपान करने का अनुरोध किया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।