शिवपुरी। सोशल मीडिया में एक वीडियो आज वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो अधिकारी पब्लिक प्लेस पर आपस में लडते हुए दिखाई दे रहे है। जानकारी के अनुसार जिले के खनियाधाना कस्बे में चना खरीद केंद्र पर खनियाधाना क्षेत्र के ही फूड इस्पेक्टर रूपेंद्र सिंह परमार और नायब तहसील दार सतेंद्र सिंह पर गुर्जर में आपस में विवाद हो गया।
इस वीडियो में दोनो अधिकारी आपस में गाली गलोच कर रहे है और फूड इस्पेक्टर तो अपने किसी आदमी से लठ्ठ उठाकर लाने की भी कर रहे है। इन दोनों अधिकारियो की आपस की लडाई का पब्लिक आंनद ले रही है। और उक्त मामला थाने तक भी पहुंच गया। बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी ने दोनो अधिकारियो की बीच समझौता करवाया। बताया जा रहा है कि उक्त दोनो अधिकारियो के बीच पैसे के बंदरवाट को लेकर झगडा हुआ है।
— Bhopal Samachar (@BhopalSamachar) May 26, 2018

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।