कोलारस। पुलिस को मुखबिर से सचूना मिली कि दो ट्रेक्टर चालक चोरी से रेत भरकर उसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजेश ढाबा के सामने देहरदा सडक़ पर गई वहां दो ट्रेक्टर खड़े हुए थे जिनमें रेत भरी हुई थी। रेत के संबंध में जब ट्रेक्टर चला रहे लोगों से जानकारी ली तो वह कुछ नहीं बता पाए और न ही रेत से संबंधित कागजात दिखा पाए जिस पर पुलिस ने ट्रेक्टरों को जब्त किया और ट्रेक्टर चालकों शिवलाल पुत्र प्रभुलाल जाटव निवासी उकावल व कल्ला पुत्र धीरज लोधी निवासी साखनौर के खिलाफ खनिज संपदा चोरी का मामला दर्ज किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।