अब बच्चे पकडेंगेे खाद्य पदार्थो में मिलावट, विभाग देंगा ट्रेनिंग

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मिलावट के बढ़ते मामलों को देखते हुए खाद्य निरीक्षक अब स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को ट्रेनिंग देंगे। इसके बाद बच्चे खुद खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच कर सकेंगे। इसके प्रति जागरूक भी होंगे। इसका मकसद स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना है। स्वच्छ भारत अभियान की ही तरह स्वस्थ भारत अभियान पर भी काम होगा। इसमें रोजमर्रा की सामग्री की मिलावट पता करना सिखाएंगे। 

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट जांचने के लिए बच्चों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। इसके लिए विभाग ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन को निर्देश जारी किए हैं। बच्चों को प्रशिक्षण निरीक्षक स्कूल जाकर देंगे। विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे। वे छात्रों को पोषक व सुरक्षित खाद्य पदार्थों के सैंपल लेने की प्रक्रिया भी बताएंगे। 

इसके लिए स्कूलों में 25 से 35 मिनट तक का एक सेशन होगा। इसमें पौष्टिक खान- पान व मिलावटी सामग्री के बारे में बताया जाएगा। मिलावटी हल्दी, तेल, लाल मिर्च, आटा, दूध की पहचान करने व सैंपलिंग की प्रक्रिया भी उन्हें बताई जाएगी। दरअसल सैंपल लेते वक्त निरीक्षक शंकास्पद मामलों में प्रारंभिक तौर पर निष्कर्ष निकाल लेते हैं। अभी कार्रवाई लैब की अधिकृत रिपोर्ट आने पर ही होती है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!