शिवपुरी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में धार जिले में पदस्थ जिस आबकारी अधिकारी पराक्रम सिंह के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने छापामार कार्यवाही की है। वह वर्ष 2004 में शिवपुरी जिले में भी पदस्थ रहे थे। लोकायुक्त पुलिस ने आज पराक्रम सिंह के इंदौर, धार सहित अन्य स्थानों पर आय से अधिक संपत्ति मामले में छापामार कार्यवाही की है। उसमें करोड़ों रूपए की अवैध संपत्ति मिलने के आसार बताए जा रहे हैं।
पूर्व मंत्री के कारण पराक्रम सिंह की सत्ता के गलियारों में अच्छी पकड़ थी। वह प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री नागेंद्र सिंह के दामाद हैं और उन्हें उनके पिता के निधन के कारण अनुकंपा नियुक्ति हासिल हुई थी। उनके पिता टीआई के पद पर पदस्थ थे और सत्ता से नजदीकी का फायदा उठाकर वह सीधे आबकारी अधिकारी बनने में सफल रहे थे।
मध्यप्रदेश का शायद यह पहला मामला है जिसमें सीधे तौर पर किसी को अनुकंपा नियुक्ति में आबकारी अधिकारी बनाया गया हो। बताया जाता है कि छापामार कार्यवाही में उनके पास करोड़ों रूपए की संपत्ति होने का आंकड़ा प्रस्तुत किया गया है। लोकायुक्त सूत्रों के अनुसार उनके खिलाफ 500 करोड़ रूपए की प्रॉपर्टी जुटाने के दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए गए हैं।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।