मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के चुनाव: अजमेर जिलाध्यक्ष व दिलीप सचिव

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ऐसा संघ है जिसमें पदाधिकारियों को कोई पद नहीं बल्कि दायित्व ग्रहण करना होता हैं। इसी भावना से सभी पदाधिकारियों को कार्य करना चाहिए। उक्त बात सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल के पास आयोजित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के निर्वाचन अधिकारी  व मुख्य अतिथि बतौर पधारे संघ प्रदेश मंत्री बादाम सिह ने व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ गोविन्द सिंह, प्रवक्ता पुरूषोत्तम गौतम, विशिष्ट अतिथि भारतीय मज़दूर संघ के विभाग प्रमुख पूरन लाल बाथम, जिलाध्यक्ष हरीश चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश शिवहरे थे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश आचार्य ने किया और आभार व्यक्त अजमेर सिंह यादव ने किया। 

कार्यक्रम का प्रारंभ आमंत्रित अतिथियों ने मां सरस्वती व भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ववलित  किया। राज्य कर्मचारी संघ का गीत दिलीप शर्मा ने गाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पुरषोत्तम गौतम ने कहा कि राज्य कर्मचारी संघ ऐसा संगठन है जो राष्ट्र प्रेम की भावना से काम करता है। उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी दार्शनिक थे, उन्होंने विश्व का सबसे बड़ा आदर्श राज्य, राम राज्य था। हम सभी राम राज्य की संकल्पना चाहते है तो हमें अपने कार्य पूरी तरह ईमानदारी के साथ तल्लीनता से करना चाहिए। 

औद्योगिक करण से हुआ दुनिया का विकास : गोविंद सिह
दुनिया मे पहले राजतंत्र हुआ करता था जिसमें सब कुछ राजा के अधीन होता था। पहले अंग्रेज जो व्यवस्था देते थे, उसी के अनुरूप हमें जीना पड़ता था। इंग्लैंड मैं पहले मजदूर रखे और औद्योगिक करण का विकास शुरू हुआ। छोटे-छोटे संगठन मजदूरों की हितों की बात करने लगे। राज्य कर्मचारी संघ देश हित मैं काम करने वाला संगठन है। इस संगठन का कार्यकर्ता सभी संगठन के कार्यकर्ताओं से अलग दिखता है। 

इन्हें सौपा संगठन का दायित्व 
राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह यादव ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए निर्वाचन की घोषणा की। ततपश्चात भोपाल से आए निर्वाचन अधिकारी व  प्रदेश मंत्री बादाम सिह ने नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें अजमेर सिंह यादव जिलाध्यक्ष, हरभजन कौर उपाध्यक्ष, अजय श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष , करण सिंह शाक्य, गिरजेश माथुर, राजेश जैन उपाध्यक्ष, दिलीप शर्मा सचिव, अरुणेश रमन शर्मा, श्याम बिहारी सरल सह सचिव, विजय पाठक कोषाध्यक्ष, फतेह सिंह गुर्जर संगठन सचिव, मुकेश आचार्य प्रचार सचिव, देवेंद्र भार्गव कार्यालय सचिव, जेपी वर्मा कार्यालय सह सचिव मनोनीत किए गए ।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!