शिवपुरी। जिला मुख्यालय सहित अंचल में सिंधिया स्टेट के समय बनाए गए तालाब प्रशासन को ढूंढे नही मिल रहे है। अब उन तालाबों की जानकारी के लिए जिला पंचायत सीईओ ने छत्री ट्रस्ट ऑफिसर से संपर्क किया है बताया जा रहा है कि पिछली बैठक में कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने यह निर्देश दिए थे कि सिंधिया स्टेट के समय के पुराने तलाबों की सूची तैयार करके उनका भैतिक सत्यापन किया जाए। यादि उस पर अतिक्रमण या कब्जा है तो उसे तुरंत मुक्त कराया जाए।
इसके आलावा ग्रामीण क्षेत्रो में भी विभिन्न योजनाओं के तहत बनाए गए सभी तालाबों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। तालाबों को मुक्त कराने का कार्य प्रशासन जल्द करे जिससे आगामी वर्षा काल में लबालब भर जाए। बताया जा रहा है कि छत्री ट्रस्ट के ऑफिसर अशोक मोहिते ने जिला पंचायत सीईओ को सिंधिया स्टेट के सन 1915 का नक्शा सौंप दिया है। इस नक्शे में सिंधिया स्टेट के समय के कई तालाब स्पस्ट दिख रहे है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।