घर से खेलने के लिए निकला किशोर लापता, बड़े भाई ने थाने में दर्ज करवाई शिकायत

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। कोलारस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम साखनौर में रहने वाला एक 14 वर्षीय किशोर घर से खेलने के लिए निकला लेकिन जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा तो उसके बड़े भाई ने उसकी तलाश की लेकिन जब वह नहीं मिला तो थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई।

कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम साखनौर में रहने वाला लक्ष्मीनारायण पुत्र बादाम प्रजापति (14) विगत 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे से घर से बिना बताए लापता हो गया। परिजनों ने उसकी सभी संभव स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा तो कोलारस थाने पहुंचर लक्ष्मीनारायण के बड़े भाई संजीव ने शिकायत दर्ज कराई। फरियादी की शिकायत पर से पुलिस ने अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!