मप्र में सबसे गर्म रहा शिवपुरी, प्यास से तड़प उठे पंछी

Updesh Awasthee
0
भोपाल। ग्वालियर स्टेट की शिमला अब आग का गोला बन गई है। रविवार को शिवपुरी मध्यप्रदेश के सबसे गर्म जिलों में शामिल की गई। शिवपुरी के अलावा रायसेन एवं कटनी में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंचा। गर्म हवाओं की हालत यह थी कि पंछी प्यास से तड़प उठे। जिन्हे ठिकाना मिला वो तो बच गए। बाकी बेहोश होकर जमीनों पर गिरे। बावजूद इसके शिवपुरी में ना तो प्याऊ लगाए गए हैं और ना ही पंछियों के लिए पानी का प्रबंध हुआ। 

ग्वालियर में गर्मी ने फिर दिखाए अपने तेवर
शनिवार शाम को ग्वालियर में चली तेज आंधी और वर्षा के बाद रविवार को गर्मी ने वापस अपनी राह पकड़ ली। वर्षा के बाद साफ आसमान और नमी में इजाफे के बीच निखरी चटक धूप से लोग बेहाल रहे। अधिकतम पारा 41.5 डिसे पर पहुंच गया। अलबत्ता रात की गर्मी से राहत रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शनिवार को ओवरहीटिंग के कारण मौसम में आए बदलाव का असर रात को ही खत्म हो गया था। सुबह होते-होते सिर्फ ऊंचाई वाले हल्के बादल रह गए थे। आसमान साफ होने का पहला असर न्यूनतम तापमान पर पड़ा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!