शिवपुरी। सुभाष कॉलोनी वार्ड-37 में सोमवार को बीस घरों में पानी की समस्या 15 वर्ष से बनी हुई है। 15 वर्ष से एक ही पार्षद कॉग्रेस पार्टी से है। इस साल वही पार्षद भाजपा से महिला सीट पर अपनी पत्नी को पार्षद बनाया, लेकिन वार्ड में समस्या ज्यों की त्यों बनी रही हुई है। इसलिए सभी ने एक मत होकर मतदान न करने का निर्णय लिया।
मतदान न करने का. निर्णय करने वाले सुभाष कॉलोनी संजय अष्टाना, गोपाल गोयल, मनोज बजरंगी, बॉबी अहमद, नूर मोहम्द, ओम प्रकाश शर्मा, राजू नरुला, जाविर खान, राजेन्द्र आर्य, राधे श्याम ओझा, राजू करन, विमल जैन, बेगम बेबी खान, सविता पालीबाल, हेमलता शर्मा, रुकसाना बेगम, नीरज शर्मा, सन्न्ी अष्टाना, हेदर खान, शाबिर खान, पंकज शर्मा, सुनिता शर्मा, रुबी खान, मशूर अहमद, प्रदीप नरुला, शत्रुघन तोंगर, जगदीश ओझा, पवन ओझा आदि हैं।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।