यातायात सप्ताह: अस्थाई अतिक्रामकों को दी समझाईश

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। यातायात विभाग द्वारा यातायात सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत विभिन्न् कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी के तहत यातायात पुलिस द्वारा अस्पताल रोड और राजेश्वरी रोड पर कार्रवाई की गई। जिसमें यातायात प्रभारी धर्मसिंह कुशवाह एवं सूबेदार रणवीरसिंह यादव ने रोड पर रखे अव्यवस्थित वाहन के चालकों को समझाईश दी गई साथ ही फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखे दुकानदारों को अतिक्रमण न करने करने के बारे में समझाया और जल्द से जल्द से अतिक्रमण हटाने को कहा। वहीं दुकानदारों के पास भी यातायात के पुलिसकर्मी गए और अतिक्रमण न करने की समझाईश दी और कहा कि अगर अतिक्रमण किया तो उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। 

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!