शिवपुरी। श्री बांके बिहारी सेवा समिति शिवपुरी की ओर से पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दौलतराम चैरिटेबल ट्रस्ट परिक्रमा मार्ग राधा कुंड गोवर्धन में विशाल एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे से जतीपुरा मुखारविंद पर महाभिषेक एवं छप्पन भोग प्रसाद का आयोजन किया गया। दोपहर 11:30 बजे से संत व कन्या भोजन एवं दक्षिणा वितरण। 3 बजे से परिक्रमा मार्ग में विशाल भंडारा वितरित किया गया। समस्त धर्म प्रेमियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त किया।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।