रन्नौद। जिले के रन्नौद कस्बे में आज कश्यप समाज के समुदाय ने भगवान कश्यप ऋषि एवं सिंगिरपुर के राजा गहुराज निषाद जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई, रन्नौद के मुख्य मार्गो से होते हुए यात्रा निकाली गई जिसमें कस्बे के लोगों ने यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रैली का समापन पायेगा वाली माता प्रागण में किया गया। जिसके बाद भगवान कश्यप ऋषि एवं सिंगिरपुर के राजा गहुराज निषाद की पूजा अर्चना की गई।
जिसमें आस-पास के गांव से एवं शहर से कश्यप समाज इकट्ठा हुआ जिसमे मुख्य रूप से उपस्थित इस जयंती में राज मंत्री दर्जा प्राप्त एवं मछुआ बोर्ड के उपाध्यक्ष राजू बाथम, दौलत बाथम, देवेन्द्र बाथम, गिर्राज बाथम, केवट समाज रैली में मोजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।