शिवपुरी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ देश के लगभग अनुसूचित जाति और जनजाति के सगंठन लामंबद होकर सडको पर आ गए है। आज शिवपुरी शहर में भी सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ रैली निकाली जा रही है और इसमें सबसे खास बात यह है, रैली में प्रर्दशन कारी हाथो में नीले झंडे और लाठिया लेकर चल रहे है। इस रैली के साथ भारी पुलिस बल साथ है, फिर भी इस रैली ने शहर को जबरिया बंद कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने स्थिती कंट्रोल करने के लिए एबी रोड पर स्थिती पीआरओ कार्यालय के सामने आंसू गैस के गोले छोडे जाने की भी खबर आ रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।