शिवपुरी। राकेश सिंघल पुत्र दुर्गा प्रसाद सिंघल के फरार होने की खबर झूठी निकली। उनकी फर्म का दीवालिया घोषित नहीं हुआ है बल्कि कारोबार में कुछ घाटे के चलते वो तनाव में थे। कारोबार की व्यवस्तताओं के चलते वो केवल चुने हुए लोगों से ही मिल रहे थे। सिंघल ने बताया कि मेरे विरोधी कारोबारियों ने यह अफवाह उड़ाई है। बैंक की तरफ से सिंघल को कोई नोटिस नहीं मिला है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।