Eastern Heights School के सामने ट्रेक्टर से टक्कर मारने के आरोपी को 6 माह की जेल

0

शिवपुरी। जेएमएफसी कामिनी प्रजापति जिला शिवपुरी ने आरोपी जगदेवसिंह पुत्र महेन्द्रसिंह सिक्ख को ट्रेक्टर से टक्कर मारने के जुर्म में 6 माह का कठोर कारावास व 1 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। 


अभियोजन के अनुसार 21 मार्च 2016 को दिन के 12 बजे फरियादी अमित जैन अपने पिता रामप्रकाश के साथ स्कूटी से सिद्धेश्वर से घर जा रहा था। जैसे ही ईस्र्टन हाईट्स स्कूल के सामने पहुंचे तो एक नीले रंग की सोनालिका ट्रेक्टर के चालक जगदेवसिंह ने अपने ट्रेक्टर को तेजी व लापरवाही से चलाकर स्कूटी में टक्कर मार दी। 

जिससे फरियादी अमित जैन को चोटें आई थीं। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली ने केस दर्ज कर विवेचना के बाद चालान न्यायालय में पेश किया। जहां सुनवाई के बाद आरोपी को सजा सुनाई गई। मामले में शासन की ओर से पैरवी पूनम वर्मा सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी जिला शिवपुरी ने की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!