गोपालपुर CRICKET TOURNAMENT के फाइनल में विधायक भारती ने किया पुरस्कार वितरण

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पोहरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में आयोजित सात दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतिम एवं फाइनल मैच में पोहरी विधायक प्रहलाद भारती ग्राम गोपालपुर पहुंचे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक भारती ने ग्राम रायपुर एवं गोपालपुर के बीच हुए क्रिकेट मैच के फाइल मुकाबले में विजेता रही ग्राम रायपुर की टीम को नकद पुरस्कार के रूप में 11 हजार एवं शील्ड तथा टूर्नामेंट की उपविजेता रही ग्राम गोपालपुर की टीम को पुरस्कार 5 हजार 100 प्रदान किए।

विधायक भारती ने कहा कि खेलों में हार-जीत तो होती ही है। यहां भी 16 टीमों ने भाग लेकर अपना-अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इसलिए खेल भावना से खेले गए इस टूर्नामेंट के आयोजन में भागीदारी करने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं हैं कि वे भविष्य में अच्छा प्रदर्शन करें। विधायक भारती ने एक अच्छे टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजन समिति की भी सराहना की।

ग्राम गोपालपुर में स्थानीय समिति द्वारा पिछले एक सप्ताह से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। जिसमें ग्राम चिटौरा, धौलागढ, सुभाषपुरा, सेंवढ़ा, सहसराम, भानगढ, डाबरपुरा, बैराड़, पाडरखेड़ा, गोपालपुर एवं ग्राम रायपुर सहित कुल 16 टीमें खेल रहीं थी। इस अंतिम मुकाबले के उपरान्त इस टूर्नामेंट का समापन हो गया। इस अवसर पर विधायक भारती के साथ इंदर मोगिया, सदस्य जिला पंचायत शिवपुरी, गोपालपुर थाना प्रभारी अरूण प्रतापसिंह भदौरिया, रामचंद्र मोगिया, किशोर मोगिया, मुरारीलाल धाकड,  रमेश, प्रीतम, नरोत्तम रावत, गोपाल यादव, धनश्याम, गजाधर धाकड़ सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।  
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!